फलों और सब्जियों को धोना ही पर्याप्त नहीं
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हमेशा से कहा जाता रहा है कि फलों और सब्जियों को धो कर खाना चाहिए लेकिन इनमें छुपे छोटे जीवाणुओं की सफाई के लिए केवल इतना पर्याप्त नहीं है।
अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की 235वीं राष्ट्रीय सम्मेलन में इस अध्ययन के निष्कर्ष कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किये गये।
शोधकर्ताओं ने बताया कि ये छोटे-छोटे जीवाणु पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और दूसरी सब्जियों में छिपे रहते हैं जिन्हें हमारी आंखें देख नहीं पाती।
कीट समुदाय के इन जीवाणुओं को बायो-फिल्म्स के नाम से जाना जाता है। इनमें ई.कोली और सेलमोनेला जैसे जीवाणुओं का संक्रमण तेजी से फैलता है और ये जीवाणु खुद को बचाने के लिए फलों और सब्जियों का सहारा लेते हैं।
अमेरिका के कृ षि विभाग के वैज्ञानिको ने ई.कोली और सेलमोनेला जैसे जीवाणुओं को निष्क्रिय करने वाली तकनीक की खोज कर ली है जिससे खाद्य पदाथरे में छिपे इन जीवाणुओं को पनपने से रोका जा सकेगा।
शोधकर्ता क्रिस्टाइन ब्रून ने कहना है, "60 से 90 फीसदी उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने परिष्कृत खाद्य पदार्थो को ही खरीदने के प्रति अपनी रुचि दिखाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications