बिहार में इस साल कराए जाएंगे व्यापक वृक्षारोपण

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य में पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने तथा नदियों के तटबंधों की कटाई रोकने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस वर्ष व्यापक वृक्षारोपण कराए जाने की योजना बनायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल वन एवं वृक्षावरण 7.178 वर्ग किलोमीटर में है। यह क्षेत्र राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 7.62 प्रतिशत तथा वन एवं वृक्षावरण का 0.92 प्रतिशत मात्र है।

वत्र्तमान समय में यहां प्रति व्यक्ति वन एवं वृक्षावरण 0.01 प्रतिशत है जो वनावरण एवं वृक्षावरण की दृष्टि से ठीक नहीं है।

राज्य में अत्यंत सघन वन 74 वर्ग किलोमीटर में है, जबकि सामान्य सघन वन 2951 व खुले वन 2531 वर्ग किलोमीटर में फैले हैं। विभाग इस आंकड़े को ठीक एवं पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के उद्देश्य से पहली जुलाई से 15 अगस्त के बीच व्यापक वृक्षारोपण करायेगा।

मानसून में यदि वर्षा अधिक समय तक जारी रही तो निर्धारित अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। जल जमाव वाले क्षेत्रों में बसंत के मौसम में इस योजना को सरजमीं पर उतारा जाएगा ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+