भारत और चीन से सीखें विकासशील देश : विश्व बैंक
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने कहा है कि विकासशील देशों विशेषकर अफ्रीकी देशों को मंदी के बावजूद स्थाई विकास के लिए भारत और चीन के रास्ते पर चलना चाहिए।
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने कहा है कि विकासशील देशों विशेषकर अफ्रीकी देशों को मंदी के बावजूद स्थाई विकास के लिए भारत और चीन के रास्ते पर चलना चाहिए।
विश्व बैंक के समूह अध्यक्ष राबर्ट बी. जॉलिक ने गुरुवार को कहा, "हम दुनिया के वित्तीय बाजार में खलबली का माहौल देख रहे हैं। साथ ही भारत और चीन जैसे देश में तेज विकास भी देख रहे हैं।"
जॉलिक ने कल से शुरू होने वाले विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की संयुक्त बैठक के ठीक पहले पत्रकारों से कहा, "बाजार में थोड़े समय के लिए पैसे की कमी देखी जा रही है। लेकिन ऐसा सभी जगह नहीं है, कुछ जगह ऐसे भी हैं जहां पैसों की कोई कमी नहीं है।"
जॉलिक ने कहा कि भारत और चीन ने जिन परिस्थितियों में तेज विकास करके दिखाया है, उसे एक उदाहरण के तौर पर लिया जाना चाहिए। सही है कि अफ्रीकी देशों में बहुत गरीबी है लेकिन यह बात भी दिमाग में होनी चाहिए कि भारत और चीन में दुनिया के 70 प्रतिशत ऐसे लोग रहते हैं जिनकी आमदनी प्रतिदिन दो डालर से भी कम है।
गौरतलब है कि भारत के वित्त मंत्री पी. चिदंबरम वाशिंगटन में इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान वित्त मंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर दुनिया के उक्त शीर्ष वित्तीय संस्थाओं के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के बारे में चर्चा करेंगे। बैठक में विश्व व्यापार के दोहा दौर की वार्ताओं और पर्यावरण की समस्या पर भी चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications