बुंदेलखंड की शक्ल बदलना हमारा मिशन : शिवराज

सागर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर में आयोजित एक दिवसीय बुंदेलखंड इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि हम बुंदेलखंड की मौजूदा शक्ल को बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड की धरती अपार संभावनाओं से भरी हुई अमीर धरती है। लेकिन यह विडंबना ही है कि इस अमीर धरती पर रहने वाले अधिकांश लोग गरीब और पिछड़े हुए हैं।"

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की जनता को आश्वासन दिया कि पूरे प्रदेश के साथ बुदेलखंड का सामाजिक, आर्थिक, अधोसंरचनात्मक और औद्योगिक हमारी प्रतिबत्रता है।

इस मौके पर शिवराज ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि यहां आने पर उन्हें हर तरह की सुविधा प्रदेश सरकार मुहैया कराएगी। चौहान ने यह भरोसा सागर में आज से शुरू हुई बुन्देलखंड इन्वेस्टर्स मीट के उद्घाटन मौके पर दिलाया।

चौहान ने मौके पर निवेशकों को चेताया कि वे सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत काफी सोच विचार कर ही करें। ऐसा होने के बाद उन्हें छह माह के भीतर मैदानी क्षेत्र में काम करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो एमओयू को निरस्त कर दिया जाएगा।

सागर के औद्योगिक क्षेत्र सिद्गुवां में पानी की समस्या के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ने दस करोड़ रुपए देने की घेषणा की। जिसके तहत बेबस नदी से औद्योगिक क्षेत्र तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इन्वेस्टर्स मीट में हिस्सा लेने के लिए 107 कम्पनियों के प्रतिनिधि और निवेशक पहुंचे हैं। कुल 36 एमओयू पर हस्ताक्षर होने की सम्भावना है। जिसके जरिए 29 हजार 584 करोड का निवेश मध्यप्रदेश में होगा। इसके उद्घाटन मौके पर प्रदेश के कृषि व सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव, उद्योग मंत्री जयंत मलैया तथा महिला व बाल विकास मंत्री कुसुम महदेले भी मौजूद थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+