झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस से पूछे सात सवाल

रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिबू सोरेन को शामिल न किए जाने को लेकर कांग्रेस से सात सवाल पूछे हैं और इसके जवाब मांगे हैं।

जेएमएम ने पूछा है कि क्या यूपीए झारखंड में है और अगर है तो राज्य यूपीए का अध्यक्ष कौन है? क्या राज्य में कांग्रेस अपने नेतृत्व में सरकार बनाना चाहती है और क्या वह वर्तमान राज्य सरकार को अस्थिर करना चाहती है?

इस नाराज पार्टी ने सवाल दागा है कि कांग्रेस के पदाधिकारी झारखंड में क्यों बयानों में बदलाव लाते हैं? कांग्रेस के विधायक सदन में राज्य सरकार का समर्थन करते हैं और सदन के बाहर क्यों विरोध करते हैं?

जेएमएम ने सवाल दागा कि झारखंड में हुए दो उप चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत क्यों जब्त हो गई और चार साल के यूपीए शासनकाल के दौरान 11 राज्यों में हुए चुनावों में कितने राज्यों में कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त की?

जेएमएम की सचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ताओं को इन सवालों का जवाब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछकर देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+