लखनऊ में बैंक डकैती की जांच के लिए तीन दल गठित

लखनऊ , 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर स्थित एक बैंक में कल पड़ी डकैती को लेकर आज पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत पुलिस दल की एक विशेष बैठक बुलाई गई। साथ ही पुलिस के तीन दलों को गठित कर लखनऊ के आसपास के जिलों में वारदात की छानबीन के लिए रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि लखनऊ के विकास नगर में कल दोपहर ढाई बजे चार बदमाशों ने बैंक आफ राजस्थान की क्षेत्रीय शाखा में घुसकर असलहे के दम पर बड़ी आसानी से आठ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। उस समय बैंक में दो महिला कर्मचारियों के अलावा एक चपरासी था। जबकि मैनेजर सी. डी. शर्मा किसी आवश्यक कार्य से बाहर गये थे।

दिनदहाड़े पड़ी इस डकैती ने फिर से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। उधर, इस मामले से हतप्रभ पुलिस ने आज यहां गोमती नगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक बैठक की जिसमें पुराने ऐसे ही लूटपाट के मामलों पर चर्चा हुई। साथ ही उन लोगों की सूची भी निकलवायी गयी जिनके इस मामले में शामिल होने की उम्मीद हो सकती है।

इसके साथ ही शक के आधार पर पुलिस के तीन दल जांच के लिए आसपास के इलाकों फैजाबाद, सीतापुर, उन्नाव और बाराबंकी रवाना किये गये है। इस मामले की पड़ताल कर रहे पुलिस महानिरीक्षक ए. के. जैन ने आईएएनएस को बताया, "लखनऊ की सीमा पर भी नाकाबंदी करके सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच को भी इन लुटेरों की तलाश में लगा दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+