मलेशिया में धर्म परिवर्तन से पहले परिवार से लेनी होगी अनुमति
कुआलालंपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया की सरकार एक कानून बनाने वाली है जिसके अनुसार धर्म पर्वितन करके मुसलमान बनने वालों को पहले अपने परिवार से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।
प्रधानमंत्री अबदुल्लाह अहमद बदावी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
समाचार पत्र 'स्टार' में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के अनुसार बदावी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करके इस्लाम को अपनाना चाहता है तो उसे अपने परिवार को सूचना देनी चाहिए। इससे सभी लोगों को सहूलियत होगी।
मलेशिया में पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जब पिता के धर्म परिवर्तन करके मुसलमान बन जाने के बाद उसके बच्चों के धर्म को लेकर अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं।
मलेशिया के कई धार्मिक संगठनों और बार काउंसिल ने बदावी की इस घोषणा का स्वागत किया है। बार काउंसिल की अध्यक्ष अंबिगा श्रीनिवासन ने इस प्रावधान पर खुशी जाहिर की है।
मलेशिया के काउंसिल आफ चर्च के सचिव हरमन शास्त्री ने सलाह दी है कि धर्म पर्वितन करने वालों को अपने परिवार को सूचित करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक बना दिया जाना चाहिए। इससे अभिभावकों में बच्चों और सम्पत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना कम हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications