भारत में छोटी कारों का निर्माण करेगी टोयोटा
बंगलौर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कार बनाने वाली जापान की प्रमुख कंपनी टोयोटा मोटर कारपोरेशन (टीएमसी) छोटी कारों के उत्पादन के लिए भारत में बंगलौर के निकट दूसरे संयंत्र की स्थापना करेगी।
टोयोटा की भारत में अनुषंगी कंपनी टोयोटा किरलोस्कर मोटर लिमिटेड (टीकेएमएल) ने आज एक वक्तव्य में कहा, "बंगलौर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर बिदादी में कंपनी वर्तमान उत्पादन संयंत्र के पास ही 14 अरब रुपये की लागत से दूसरे संयंत्र की स्थापना करेगी।
इस संयंत्र में वर्ष 2010 तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। संयंत्र की शुरुआती उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 100,000 वाहन की होगी।"
टीकेएमएल के प्रबंध निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, "नए संयंत्र की स्थापना छोटी कारों समेत कोरोला और इन्नोवा जैसी बहुउद्देशीय वाहनों की उत्पादन के लिए की जा रही है। हमने भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर ऐसा करने की योजना बनाई है।"
नाकागावा ने कहा, "हमारी विस्तार योजना भारतीय आटोमोबाईल उद्योग के विकास और ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन कर अर्थव्यवस्था को मतबूती प्रदान करने के लिए है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications