रिजर्व टाइगर में शेर के हमले में एक की मौत

लखनऊ, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व फोरेस्ट में शेर ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त हो गयी है क्योंकि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। मृतक के परिजनों ने वन विभाग द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा लेने से इंकार कर दिया है।

कतर्नियाघाट के डीएफओ रमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में भूरेपुरवा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय इमरान पुत्र इदरीस सुबह लठुवा -कठुवा नाले के पास घास काटने गया था जब टाइगर ने उस पर हमला कर दिया।

इमरान के चिल्लाने पर गांव वाले शोर मचाते हुए मदद को दौड़े और तब तक शेर भाग चुका था लेकिन इसके पहले कि इमरान को इलाज के लिए ले जाया जाता उसने वहीं दम तोड़ दिया।

डीएफओ ने कहा कि इस तरह से होने वाली मौतों में 12 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति के परिजनों को 50 हजार और 12 वर्ष से कम के परिजनों को 25 हजार की मदद देने का प्रावधान है लेकिन इमरान के परिजनों ने इस मदद को लेने से इंकार कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+