आकर्षक लोगों को पसंद है एक रात का साथ

Man Woman
लंदन 9 अप्रैल: आकर्षक महिलाएं और सुगठित शरीर वाले पुरुष लंबे समय तक चलने वाले यौन संबंधों को पसंद नहीं करते। उन्हें एक रात का साथ यानी कम अवधि के संबंध अधिक भाते हैं।

डरहम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने इसी टीम द्वारा दिए गए आंकड़े पर काम करते हुए यह निष्कर्ष निकाले कि महिलाएं बलशाली पुरुषों को अधिक अविश्वसनीय और खराब अभिभावक मानती हैं।

सात सौ महिलाओं और पुरुषों पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि पुरुष ज्यादातर ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं जो कम समय के लिए संबंध बनाना चाहती हैं। इसके विपरीत महिलाएं ऐसे पुरुषों को पसंद करती हैं जो दीर्घकालीन संबंधों में यकीन करते हैं।

अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों को 20 साल के नजदीक के आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों की तस्वीर दिखाई गई और उनसे कहा गया कि वे ऐसे चेहरों की पहचान करें जो एक रात का साथ निभाने में यकीन रखते हैं।

अध्ययन से पता चला कि कम समय के लिए यौन संबंध रखने वाली महिलाओं को ज्यादा आकर्षक पाया गया जबकि इसी तरह के पुरुषों को ज्यादा ताकतवर, छोटी आंखों और बड़ी नाक वाला पाया गया।

अध्ययन की सह-लेखिका लिंडा बूर्थोयड ने कहा, "हमारे परिणाम बताते हैं कि कुछ लोग केवल चेहरा देखकर लोगों की यौन भावनाओं का पता लगा लेते हैं।"

अध्ययन के निष्कर्ष 'इवाल्यूशन एण्ड ह्यूमन बिहैवियर' नामक जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+