सिमी सदस्यों का नार्को टेस्ट टला

इंदौर में गत सप्ताह सिमी के तेरह कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें से पुलिस ने धार से पकड़े गए तीन लोगों के नाकरे टेस्ट की मांग रखी थी। धार जिला न्यायालय ने पुलिस को टेस्ट की अनुमति दे दी थी।
इन तीन सदस्यों, सफदर नागौरी, कमरुद्दीन नागौरी और आमिल परवेज को टेस्ट के लिए बंगलौर ले जाया गया था।
अदालत के आदेश के बाद तीन दिन में ही नाकरे टेस्ट होना था, लेकिन मंगलवार को तकनीकी कारणों के चलते यह नहीं हो पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब यह टेस्ट आगामी दो दिनों में होगा।


Click it and Unblock the Notifications