संजय ने मान्यता को पत्नी मानने से किया इंकार

Sanjay dutt
मुम्बई, 9 मईः अभी हाल ही में मान्यता के साथ सात फेरे लेने वाले संजू बाबा अब उसे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहे हैं। ऐसा उन्होंने मान्यता से परेशान होकर नहीं किया बल्कि कानूनी झमेले से बचने के लिए किया है.

गौरतलब है कि मान्यता के पूर्व पति मेराज ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह अपील की है कि मान्यता से उनका तलाक नहीं हुआ है और वह अभी भी उसकी पत्नी है। इस मामले में संजय दत्त पर बाइगैमी या द्विविवाह का मामला चल सकता है जिससे बचने के लिए संजय दत्त ने कोर्ट में कहा है कि गोवा के कानून के मुताबिक उनकी शादी हुई ही नहीं है।

संजय ने सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करके कहा है कि मान्यता कानूनन उनकी पत्नी नहीं हैं इसलिए उनके ऊपर बाइगैमी या द्विविवाह का मुक़दमा नहीं बनता है.संजय ने अपनी याचिका में कहा है कि मान्यता और उनकी शादी में उन शर्तों का पालन नहीं किया गया जो कि एक वैध शादी के लिए जरुरी हैं.

उनका कहना है कि मान्यता मुस्लिम थी इसलिए उनकी मुझसे, एक हिंदू से शादी वैध नहीं है, इसके अलावा उनकी शादी का कोई ऐसा सबूत नहीं है जिससे उनकी शादी कानून की नज़र में वैध साबित हो सके. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि उनकी और मान्यता की गोवा में की गई शादी पहले ही अवैध क़रार दी गई है.

इससे पहले संजय और मान्यता ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के उस फैसले को चुनौती दी थी जो कि मेराज शेख की कोर्ट से की गई उस शिकायत के संदर्भ में दिया गया था जिसमें मेराज ने कोर्ट को बताया था कि वो अभी भी मान्यता का पति था और उसका मान्यता के साथ कानूनी तौर पर तलाक़ नहीं हुआ है.

मेराज ने याचिका में कहा था कि उसने 15 अप्रैल 2003 को मान्यता से शादी की थी और मान्यता से उसका एक ढाई साल का बेटा भी है. उन्होंने माना है कि कि दोनों अलग-अलग रह रहे थे लेकिन उनके बीच तलाक़ नहीं हुआ है.

दत्त और मान्यता ने अपनी अर्जी में कहा है कि मेराज ने क्रिमिनल लॉ की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई है. उनके वकील शिवड़े ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ को समझने में बड़ी भूल की और इस केस में अपने ज्ञान का इस्तेमाल नहीं किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+