दो बहनों की हत्या कर खुद को गोली मारी

बैतूल के पुलिस अधीक्षक जगत सिंह संसवाल ने बताया कि बैतूल से लगभग पचास किलोमीटर दूर स्थित मुलताई के इंदिरा गांधी वार्ड में रहने वाला संतोष कड़वे मुंबई में मर्चेन्ट नेवी में सुरक्षा गार्ड रहा है।
आज दोपहर उसने अपनी दो बहनों राधा और मनीषा को घर में ही गोली मार दी, जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद संतोष ने खुद को गोली मार ली। घायल संतोष को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक संतोष ने इस वारदात को विदेशी रिवाल्वर से अंजाम दिया है। घटना की वजह क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications