आग में चार बच्चे जिंदा जले

मरने वाले सभी 10 साल से नीचे के बताए जा रहे हैं। बच्चों के नाम क्रमश: कुन्दन (10) बबलू (8), मोहन (7) और सोहन (4) वर्ष बताए गए हैं। घटना उस वक्त घटी जब पूरा परिवार खेत में फसल की कटाई कर रहा था और बच्चे घर में सो रहे थे।
आग अपरान्ह लगभग एक बजे लगी बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों के आगे किसी की एक नहीं चली। गांव वालों ने बच्चों को घर से बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी तब पहुंची, जब सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। इस घटना से पूरे इलाके में मातम सा छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications