रेनबेक्सी की दवाओं को जापान में मंजूरी

कंपनी ने आज कहा कि मंत्रालय की इस अनुमति के बाद एम्लोडिपाइन 2.5 मिलीग्राम और 5 मिलीग्राम की ये टेबलेट जापान के बाहर की किसी कंपनी द्वारा बनाई गई अपनी श्रेणी की पहली दवा है।
स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी इंटरकांटिनेंटल मार्केटिंग सर्विसेस (आईएमएस) के अनुसार एम्लोडिपाइन का जापान मे दो अरब डालर का बाजार है।
सन 2004 से रेनबेक्सी ने जापान में अपने उत्पादों के लिए आवेदन दिया और उसे सभी के लिए अनुमति प्राप्त हो गई।
रेनबेक्सी कंपनी ने जापान के बाजार में 2002 में एक जापानी कंपनी निप्पान चेमिफार लिमिटेड (एनसी) के साथ गठजोड़ करके प्रवेश किया।


Click it and Unblock the Notifications