घर-घर वीसीडी, डीवीडी बेचेगी मोसर बियर

इस योजना के तहत मोसर बियर भारत के विभिन्न शहरों में ऐसी 100 साइकिलें प्रारम्भ कर चुका है तथा इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.
मोसर बियर के मनोरंजन विभाग के मुख्य परिचालन अधिकारी जी धनंजय ने कहा कि इन ब्रांडेड साइकिलों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है तथा इस वर्ष में हम इनकी संख्या बढ़ाकर 2,500 करने की योजना बना रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधा के साथ साथ रोजगार के अवसर भी सामने आते हैं.
मोसर बियर के अधिशासी निदेशक रतुल पुरी ने कहा कि मौजूदा कीमतों के आधार पर कंपनी सीडी को सामान्य बाजार उत्पाद बनाना चाहती है, तथा इस प्रकार की नई रणनीतियों से छोटे शहरों में पैठ बनाने में कंपनी को सहायता मिलेगी.


Click it and Unblock the Notifications