डिश टीवी, टाटा स्काई को 1400 करोड़ का घाटा

Dish TV
नई दिल्ली 9 अप्रैल: भारत की सबसे बड़ी 2 डीटीएच कंपनियों डिश टीवी तथा टाटा स्काई को वर्ष 2007-08 में 1400 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. इन कंपनियों को यह नुकसान रियायती दरों पर सेट टाप बाक्स उपलब्ध करवाने के कारण होगा.

दोनों कंपनियों के भारत में 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं. इस वर्ष डीटीएच के बाजार में तीन नई कंपनियों के उतरने से इस वर्ष में यह नुकसान और बढ़ने की उम्मीद है.

यह नई कंपनियां बिग टीवी (रिलायंस अनिल अंबानी समूह), भारती तथा सन डायरेक्ट अपने ग्राहकों को बेहतर तस्वीर उपलब्ध करवाने के लिए एमपीईजी-4 सेट टाप बाक्स देंगे.

उद्योग सूत्रों के अनुसार डीटीएच क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी डिश टीवी को 300-350 करोड़ रुपए तथा टाटा स्काई को 1100 करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान होने की संभावना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+