इंटेल प्रशिक्षित करेगी 20 लाख शिक्षकों को

समाचार एजेंसी वैम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस परियोजना से संबंधित ज्ञापन पर मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अल जर्गावी और इंटेल के प्रमुख क्रैग बैरेट ने कल हस्ताक्षर किए।
इस परियोजना के तहत वर्ष 2008 में अरब देशों के लगभग एक लाख 50 हजार शिक्षकों में इंटेल के शिक्षण कार्यक्रमों का प्रसार किया जा सके। इस परियोजना के अंतर्गत एक अरबी आनलाइन व्यावसायिक विकास कार्यक्रम भी विकसित किया जाएगा ताकि पिछड़े इलाकों में स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा सके।
इंटेल के मुखिया क्रैग बैरेट ने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे निजी-सार्वजनिक भागीदारी के द्वारा तकनीक लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकती है।
अपने इस कार्यक्रम की मदद से इंटेल अब तक दुनिया के 40 देशों में 50 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुका है। वर्ष 2011 तक उसकी एक करोड़ तीस लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना है।


Click it and Unblock the Notifications