महिला सब-इंस्पेक्टर ने करवाई पति की हत्या

Uttaranchal Murder
रुद्रपुर 8 अप्रैल: उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर द्वारा अपने पति की हत्या करवाए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

ज्ञात हो कि 1 अप्रैल को जिला स्थित किच्छा कोतवाली में तैनात महिला दरोगा विजया के पति गिरीश चन्द्र उर्फ संजय पुत्र दीवान चन्द्र निवासी लालकुआं की निकटवर्ती ग्राम कच्ची खमरिया में अज्ञात मोटर साइकिल सवारों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

प्रारम्भिक जांच में इसे रंजिशन घटना मानते हुए मृतक के मोबाइल कॉल्स की डिटेल निकलवाई गई परंतु उससे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. परंतु मृतक की पत्नी महिला सब इंस्पेक्टर विजया की काल डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उसके फोन द्वारा किच्छा नगर की चूड़ी बाबा दरगाह के पीर हारून रशीद को 153 कॉल की गई थीं.

हारून को उठाकर सख्ती किए जाने पर उसने पुलिस के समक्ष अपना मुंह खोल दिया तथा बताया कि विजया उसके पास अपने पति को वश में करवाने के लिए तावीज बनवाने के लिए आई थी.

परंतु बाद में उसने हारून के साथ नजदीकियां बढ़ने पर अपने पति गिरीश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा इस काम के लिए काशीपुर के हिस्ट्रीशीटर वसीम उर्फ कालिया, मोहम्मद जाहिद तथा अमर सिंह को ढाई लाख रुपए सुपारी तय करके 25 हजार रुपए एडवान्स दिए गए.

इतना ज्ञात होने पर पुलिस द्वारा हारून से शूटरों को शेष राशि लेने के लिए किच्छा रोड तीन पानी बुलाया गया जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर विजया को गिरफ्तार करने के बाद तुरन्त निलम्बित कर दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+