दिल्ली में व्यवसायी की सरेआम हत्या

Delhi Murder
नई दिल्ली 8 अप्रैल: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दक्षिण दिल्ली इलाके में एक व्यवसायी की सोमवार को सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने संभावना जताई है कि जमीन विवाद के कारण यह हत्या हुई है।

कालकाजी निवासी 47 वर्षीय अरूण गुप्ता आज सुबह जब लालकिला स्थित अपनी इलेक्ट्रानिक सामनों की दुकान खोलने के लिए घर से थोड़ी ही दूर निकले थे कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून डाला।

घायल गुप्ता को नजदीक के होली फेमिली अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है। गुप्ता के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

बाबी नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन में से एक युवक हेलमेट पहने हुआ था जबकि दो युवक बगैर हेलमेट पहने ही पीछे बैठे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+