संजय, मान्यता को मेराज मामले में राहत

संजय और मान्यता के खिलाफ जारी सम्मन में उन्हें बांद्रा की अदालत में पेश होने को कहा गया था। मेराज रहमान शेख की याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय और उनकी पत्नी के खिलाफ सम्मन जारी किया गया था। याचिका में मेराज ने कहा था कि वह मान्यता का पति है और अभिनेता से उसकी शादी अवैध है।
मेराज ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनका मान्यता के साथ निकाह अभी भी वैध है। मजिस्ट्रेट ने मेराज की शिकायत को स्वीकार करते हुए संजय और उनकी पत्नी मान्यता को 15 अप्रैल तक अदालत में पेश होने को कहा।
मान्यता ने आज सत्र अदालत में याचिका दायर कर उनके खिलाफ जारी सम्मन पर रोक लगाने और दंपति के खिलाफ जारी आपराधिक मामला रद्द किये जाने का अनुरोध किया। सत्र अदालत ने बांद्रा की अदालत में जारी मामले की सुनवाई पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई के लिये 23 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की।
मान्यता के वकील रिजवान शेख ने कहा कि मामले की सुनवाई अब सत्र अदालत करेगी।


Click it and Unblock the Notifications