बाल्को को प्रदूषण स्तर के बारे में नोटिस

नोटिस में कंपनी को प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए कहा गया है। पीसीबी ने इसी तरह का नोटिस छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीएसईबी) को भी भेजा है।
पीसीबी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि बोर्ड ने धारा 31-ए के तहत बाल्को व सीएसईबी को नोटिस भेजा है।
अधिकारी के अनुसार 15 दिनों के अंदर अगर इन दोनों कंपनियों ने प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं लाई तो बोर्ड द्वारा कोयला और पानी की आपूर्ति रोक दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications