हजारों भारतीय प्रवासियों के भाग्य का फैसला आज

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हजारों कुशल भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के भाग्य का फैसला आज उस समय होगा जब एक ब्रिटिश न्यायधीश, सरकार द्वारा वीजा संबंधी नियमों में किए गए परिवर्तनों पर अपना फैसला सुनाएगा।

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हजारों कुशल भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों के भाग्य का फैसला आज उस समय होगा जब एक ब्रिटिश न्यायधीश, सरकार द्वारा वीजा संबंधी नियमों में किए गए परिवर्तनों पर अपना फैसला सुनाएगा।

लगभग 49 हजार भारतीय प्रवासियों ने सरकार पर कुशल प्रवासी कार्यक्रम वीजा (एचएसएमपी) के नियमों में अचानक परिवर्तन कर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि 2002 में इस योजना की शुरुआत ब्रिटेन में चिकित्सकों, इंजीनियरों, लेखाकारों और सूचना-प्रौद्योगिकी की कमी को दूर करने के लिए की गई थी लेकिन 2006 में इसे बदल दिया गया।

एचएसएमपी फोरम के कार्यकारी निदेशक अमित कापड़िया कहते हैं कि नियमों में अचानक परिवर्तन के बाद इस वीजा पर पहले से रह रहे लोगों को अब नये नियमों के तहत दोबारा आवेदन करना होगा।

कापड़िया ने कहा, "हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अगर नये नियम लागू किए गए तो भारत से अच्छी खासी नौकरियां छोड़ कर यहां आए हमारे साथियों को वापस लौटना होगा।

पिछले माह गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि सरकार द्वारा ये परिवर्तन विदेशी कर्मचारियों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+