भारत 34 अफ्रीकी देशों को व्यापार में देगा प्राथमिकता : प्रधानमंत्री (लीड)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अफ्रीका के उन 34 देशों को व्यापार में प्राथमिकता देगा जो दुनिया के सबसे कम विकसित देशों में आते हैं। यह घोषण पहले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की। सम्मेलन में 14 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिनमें दस राष्ट्राध्यक्ष भी हैं।

प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी को एशिया और अफ्रीका की सदी में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि हम अफ्रीका को उसके सही स्थान पर देखना चाहते हैं।

सिंह ने कहा कि भारत और अफ्रीका के दो अरब लोग मिलकर लाभप्रद साझेदारी का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी केवल सरकारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका विस्तार सभी संभव क्षेत्रों में होना चहिए।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में भागीदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

इससे पहले सुबह अफ्रीकी मेहमानों का स्वागत करते हुए विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन दोनों देशों को व्यापक साझेदारी विकसित करने में मदद करेगा।

गौरतलब है कि भारत और अफ्रीकी विदेश मंत्रियों ने एक घोषणा पत्र का मसौदा भी तैयार किया है जिसे सम्मेलन के अंत में पेश किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+