बर्ड फ्लू प्रभावित त्रिपुरा में मुर्गियों को मारने का काम शुरू
अगरतला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही लगभग 25 हजार पोल्ट्री फार्मो की मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है।
राज्य के कृषि एवं पशु संसाधन विकास (एआरडी) मंत्री अघोरे देबबर्मा ने कहा, "संक्रमित मुर्गियों को मारने का कार्य लगभग एक सप्ताह तक चलेगा।"
पिछले दो सप्ताह में तीन हजार से अधिक मुर्गियों, बतखों तथा दूसरे पक्षियों के मरने की खबरों के बाद प्रयोगशाला में गई जांच में इन पक्षियों में 'एच5एन1 एविना एंफ्लूएंजा' के वायरस पाए गए हैं।
मंत्री ने बताया कि धलाई जिले के नौ गांवों में लगभग 100 पशु चिकित्सा संबंधी अधिकारी मुर्गियों को मारने का काम कर रहे हैं।
राज्य के वन विभाग ने भी अपने अधिकारियों से त्रिपुरा के दस बड़े जलाशयों पर भी ध्यान रखने के लिए कहा है जहां पर भारत की तथा दूसरे देशों से आने वाली प्रवासी पक्षी प्रजनन कर रहे हैं।
राज्य सरकार ने धलाई जिले के प्रभावित पोल्ट्री फार्मो के वस्तुओं के उत्पादों पर और मुर्गियों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
देबबर्मा ने कहा, "हमने भारत-बांग्लादेश की सीमा पर अवैध तरीके से मुर्गियों और उससे बने उत्पादों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए बीएसएफ से चौकसी बरतने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications