किसानों की महापंचायत बनी विरोधियों का मंच
लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मुजफ्फरनगर के सिसौली स्थित मुख्यालय में शुरू हुई भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत मायावती सरकार के विरोधियों का मंच बन गया है। सपा, भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल के साथ-साथ प्रदेश के हजारों बर्खास्त सिपाही भी पंचायत में हिस्सा ले रहे हैं।
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सिसौली पहुंच चुके हैं जबकि सपा की ओर से पार्टी प्रमुख मलायम सिंह यादव के भतीजे और मैनपुरी के सांसद धर्मेद्र यादव और राज्य सभा सदस्य अमीर आलम पंचायत में भाग ले रहे हैं।
कांगेस के राज्य सभा सदस्य हरेंद्र मलिक और उनके विधायक पुत्र पंकज मलिक पंचायत में हैं तो भाजपी की नुमाइंदगी भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह भी है कि महापंचायत में मायावती सरकार द्वारा सेवा से बर्खास्त किए गए सिपाही भी खासी तादाद में मौजूद हैं। अभी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनोलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला सिसौली नहीं पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications