ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करें बुश : हिलेरी क्लिंटन

वाशिंगटन/सैन फ्रांसिस्को, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की डेमोक्रेटिक सीनेटर हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति जार्ज बुश से मांग की है कि वह अगस्त में बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करें।

तिब्बत में हो रही हिंसा का हवाला देते हुए हिलेरी ने कहा, "राष्ट्रपति बुश की चीन में मानवाधिकारों के हनन के पर नरम रुख वाली नीति सही नहीं है। मुझे लगता है कि वहां हो रही घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति बुश को ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेना चाहिए।"

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के नामांकन की दावेदार हिलेरी क्लिंटन की यह मांग ऐसे समय आयी है जब तीन प्रदर्शनकारी तिब्बत पर चीनी हमले के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने के लिए सैन फ्रांसिस्को के मशहूर गोल्डेन गेट पुल पर चढ़ गए थे।

गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को अमेरिका का इकलौता शहर है जहां से ओलंपिक मशाल गुजरनी है। बुधवार को होने वाली इस मशाल दौड़ के मद्देनजर शहर की पुलिस भारी बंदोबस्त कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+