आडवाणी ही कर सकते हैं अयोध्या विवाद को हल : शाहनवाज

ब्रजेन्द्र नाथ सिंह

ब्रजेन्द्र नाथ सिंह

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस) । पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के पास अयोध्या विवाद का हल है और इस वक्त देश में वही एक ऐसे राजनेता हैं जो इस समस्या का निपटारा कर सकते हैं।

आईएएनएस से एक खास बातचीत में शाहनवाज ने कहा, "आडवाणी नहीं चाहते थे कि बाबरी मस्जिद विध्वंस हो। वह चाह कर भी इसे नहीं रोक पाए थे। जिस दिन यह कांड हुआ था उस दिन आडवाणी की आंखों में भी आंसू थे।"

शाहनवाज ने कहा कि जब आडवाणी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन में देश के गृह मंत्री थे तो उन्होंने इस समस्या के हल की बहुत कोशिशें की लेकिन गठजोड़ की सरकार होने की वजह से उनकी कोशिशें परवान नहीं चढ़ पाई। उन्होंने कहा कि देश का अल्पसंख्यक वर्ग बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए सिर्फ कांग्रेस को गुनाहगार मानता है।

शाहनवाज से जब यह पूछा गया कि बाबरी विध्वंस और गुजरात के दंगे दो ऐसी घटनाएं हैं जिन्हें देश का अल्पसंख्यक वर्ग कभी भूल नहीं सकता। इन दोनों घटनाओं के मददेनजर अल्पसंख्यक आडवाणी पर कैसे विश्वास करेंगे। इसके जवाब में शाहनवाज ने कहा, "कांग्रेस ने अल्पसंख्कों के साथ जो नाइंसाफी की है उसे हम देश के हर अल्पसंख्यक तक पहुंचाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि बीती ताहि बिसार कर अब आगे की सुध लेते हुए आडवाणी के नेतृत्व में नई शुरूआत करे।"

बकौल शाहनवाज, "अल्पसंख्यकों को भाजपा और आडवाणी से जोड़ना असंभव भी नहीं है। मै इस काम को आगे बढ़ाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यकों को भाजपा के साथ जोडने की अभी तक ईमानदार कोशिश नहीं हुई थी। जब मुझे अध्यक्ष बनाया गया तो मुझे बड़ा अटपटा लगा। लेकिन जिस उम्मीद के साथ राजनाथ सिंह ने मुझे यह जिम्मेदारी दी और अल्पसंख्यकों को भाजपा के साथ जोड़ने का असंभव काम मुझे सौंपा तो मैने तय किया कि इस असंभव कार्य को भी हम संभव कर दिखायेंगे। इस प्रयास में हम सफल भी हो रहे हैं। आज हमारा मोर्चा देश का सबसे बडा राजनीतिक अल्पसंख्यक संगठन बनने की ओर अग्रसर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+