2020 तक 63 प्रतिशत बढ़ जाएगा चीन का तेल खपत
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तेज आर्थिक विकास दर के कारण वर्ष 2006 के मुकाबले वर्ष 2020 तक चीन में तेल की खपत 63 प्रतिशत बढ़ जाएगी।
'चाइनीज एकेडमी आफ सोशल साईंसेज' की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में तेल की खपत वर्ष 2006 के 346.6 टन के मुकाबले वर्ष 2010 में 407 टन और वर्ष 2020 में 563 टन हो जाएगा।
समाचार एजेंसी जिनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार तेल की मांग में वर्ष 2007 से वर्ष 2010 के दौरान 4.5 प्रतिशत और वर्ष 2010 से वर्ष 2020 के दौरान 3.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी।
अध्ययन में कहा गया है कि चीन में पेट्रोल की मांग प्रति वर्ष 5.7 प्रतिशत, किरोसीन की मांग प्रति वर्ष 5 प्रतिशत और डीजल की मांग प्रतिवर्ष 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
'चाइना एसोसिएशन आफ आटोमोबाईल मैनुफैक्च र्स' के अनुसार इस वर्ष वाहनों की बिक्री की वृद्धि प्रतिशत दो अंकों तक बनी रहेगी। कारों के मामले में चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
रिपोर्ट के मुताबिक तेल की खपत में बेतहाशा वृद्धि की मुख्य वजह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और परिवहन उद्योग में तेज विकास हैं। 1990 के दशक में चीन अपने खपत का शत प्रतिशत तेल आयात करता था लेकिन अब स्थिति सुधरी है। वर्तमान में चीन अपने कुल घरेलू खपत का 47 प्रतिशत तेल आयात करता है।
पिछले वर्ष चीन में 18.67 करोड़ टन कच्चे तेल का उत्पादन हुआ। यह वर्ष 2006 के मुकाबले 1.6 प्रतिशत अधिक था। लेकिन इसी दौरान कच्चे तेल का आयात 12.4 प्रतिशत बढ़कर 16 करोड़ टन तक पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications