सिंगापुर में डेंगू का आंतक
सिंगापुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सिगापुर में डेंगू महामारी इन दिनों तेजी से पांव पसार रही है। इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित है और इस संबंध में उचित कदम उठा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार डेंगू के चपेट में आने वाले लोगों की संख्या तीन साल के रिकार्ड को तोड़ सकती है।
सिंगापुर के समाचार पत्र 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच डेंगू से संक्रमित रोगियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी की वृद्धि हुई है।
सिंगापुर के पर्यावरण स्वास्थ्य संस्थान के प्रमुख डाक्टर नेग ली चिंग ने कहा कि यदि डेंगू पर काबू नहीं पाया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 2007 में डेंगू से बीस लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू का कारक मच्छर 'एडिस' का प्रकोप कुछ नए क्षेत्रों में देखा गया है।
सिंगापुर में डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाए गए हैं। इस अभियान में दो लाख सिंगापुरी डालर खर्च किए चा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications