पत्रकार का सुराग देने पर 10 हजार का इनाम

अपहरण के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कुशवाहा का सुराग ढूंढ़ने में विफल रही राज्य पुलिस के खिलाफ हर तरफ चिंता और गुस्सा व्याप्त है। कई संगठनों और नेताओं ने इस घटना पर दुख जताते हुए पुलिस की विफलता पर रोष व्यक्त किया है।
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने चिंता जताते हुए कहा कि कुशवाहा मामले में शासन को गंभीर रूख अख्तियार करना चाहिए। वहीं इलाहाबाद के सांसद रेवती रमण सिंह ने कहा कि बसपा राज में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ल ने शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ इलाहाबाद के पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।


Click it and Unblock the Notifications