अगर भारत और पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो...
न्यूयार्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एक छोटा सा परमाणु युद्ध भी ओजोन परत को दो फाड़ कर वैश्विक तबाही का कारण बन सकता है, जिसमें लाखों जानें तो जाएंगी ही साथ ही अनेक जटिल स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा होंगी।

यह बात अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नये अध्ययन से सामने आई है।
कोलराडो विश्वद्यिालय के वैज्ञानिकों मिकाहेल मिल्स और ओवेन ब्रायन ने एक कंप्यूटर माडल की मदद से दिखाया है कि कैसे अगर इन दोनों देशों के बीच युद्ध में हिरोशिमा में प्रयुक्त बमों जैसे 100 बमों का प्रयोग किया जाए तो इससे उड़ने वाली 50 लाख टन कालिख और धूल आकाश में 80 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगी।
यह कालिख सौर विकिरण को अपने आप में समा लेगी जिससे आसपास के वातावरण में मौजूद गैसें गर्म होंगी और ओजोन परत को गहरी क्षति पहुंचाएंगी।
मिल्स ने आईएएनएस से कहा, "भारत-पाक के बीच युद्ध को क्षेत्र में बढ़ते परमाणु संबंधी तनाव से जोड़ कर दिखाया गया है। इन देशों के बीच एक छोटे से परमाणु युद्ध के भी गंभीर परिणाम होंगे।"
मिल्स और ब्रायन का यह अध्ययन सोमवार को प्रकाशित किया गया। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान परमाणु क्षमता प्राप्त दुनिया के आठ देशों में सबसे कम क्षमतावान देश हैं। दोनों देशों के पास क्रमश: 60 और 50 परमाणु हथियार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications