वैज्ञानिकों द्वारा मलेरिया के नए टीके का अविष्कार
न्यूयार्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में मलेरिया के टीके के आरंभिक रुप का निर्माण किया है। इससे इस बीमारी के लिए नया टीका बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
क ोलंबिया के इंस्टीट्यूट आफ इम्युनोलॉजी फाउंडेशन के निदेशक और अनुसंधानकर्ता मैनुएल ई. पेटरोयो और मैनुएल ए. पेटरोयो ने मलेरिया परजीवी 'प्लासमोडियम फेल्सीपेरम' के प्रोटीन वाले हिस्से को चिन्हित कर लिया है जो लाल रक्त क णों पर हमला करता है।
उन्होंने इस चिन्हित प्रोटीन का बंदरों पर तब तक प्रयोग किया जब तक उनमें इसके लिए प्रतिरक्षा तेज विकसित नहीं हो गया।
यह अनुसंधान समूह इस शोध पर 30 सालों से काम कर रहा था। मैनुएल ई. पेटरोयो ने 1986 में एसपीएफ66 नामक मलेरिया रोधी टीका बनाया था जो एक साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 35 फीसदी कारगर था।
अनुसंधानकर्ताओं का अनुमान है कि ये नई दवा 2009 तक मनुष्यों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये दवा पहले की दवाओं की अपेक्षा सस्ती होगी और इसे सामान्य तापमान पर भी रखा जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications