पाकिस्तानी पत्रकार ने जीता 'पुलित्जर प्राइज'

Pulitzer
न्यूयार्क 8 अप्रैल: बैंकाक में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के फोटो पत्रकार ने पत्रकारिता का प्रतिष्ठित 'पुलित्जर पुरस्कार' जीता है।

समाचार एजेंसी रायटर के फोटो पत्रकार अद्रीस लतीफ को यह पुरस्कार म्यांमार में जापान के वीडियोग्राफर पर हमले का नाटकीय चित्र खींचने के लिए दिया गया।

चित्र में जापानी वीडियोग्राफर एक प्रदर्शन का चित्र खींच रहा है जब पुलिस प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रही थी। चित्र में दिखाया गया है कि वीडियोग्राफर सड़क पर गिरे होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के हमले की रिकार्डिग कर रहा है।

गौरतलब है कि पत्रकारिता के इस सर्वोच्च पुरस्कार को प्राप्त करने वाले लतीफ ने अमेरिका के हॉस्टन विश्वविद्यालय से पत्रकरिता की पढ़ाई की है।

पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना 1911 में प्रसिद्ध अमेरिकी समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर के नाम पर की गई थी।

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों ने इस साल छह पुलित्जर पुरस्कार जीतकर एक रिकार्ड कायम किया है।

पुलित्जर पुरस्कार में वाशिंगटन पोस्ट ने बाजी मारी:

पत्रकारिता और रचनात्मक लेखन जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार 'पुलित्जर पुरस्कार' में 'द वाशिंगटन पोस्ट' के पत्रकारों ने सबसे अधिक पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

कोलंबिया विश्वविद्यालय के पुरस्कार बोर्ड ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की। समाज सेवा और ब्रेकिंग न्यूज रिपरेटिंग के क्षेत्र में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

बोर्ड ने कहा कि वाशिंगटन पोस्ट को वर्जीनिया में हुए हमलों का जीवंत रिपरेटिंग करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। समाचार पत्र के गेने वेनगार्टन को फीचर लेखन और स्टीव पर्लस्टेन को कांमेट्री के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'द वाशिंगटन पोस्ट' के पत्रकारों ने इस बार के 'पुलित्जर पुरस्कार' में बाजी मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+