जेल नहीं विधानसभा में शपथ लेना चाहते हैं हिंद्राफ नेता

कुआलालंपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया की जेल में बंद 'हिंदू राइट एक्शन फोर्स' (हिंद्राफ) के नेता एम. मनोहरन विधायक के रूप में जेल के बजाय विधानसभा में शपथ लेने की जिद्द पर अड़े हुए हैं।

समाचार पत्र 'द स्टार' में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, "इस संबंध में मनोहरन द्वारा मीडिया को भी लिखित बयान जारी किया गया है।"

रिपोर्ट में इस हिंद्राफ नेता के हवाले से विधानसभा में शपथ नहीं दिलवाने के सरकारी फैसले को अलोकतांत्रिक करार दिया है।

वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री सईद हामिल अल्बर का कहना है कि मंत्रिमंडल की सहमति से इस बारे में राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हिंद्राफ नेता मनोहरन ने हाल ही में सेलानगर से प्रांतीय असेंबली के चुनाव में जीत हासिल की थी।

मनोहरन सहित हिंद्राफ के पांच नेताओं को बीते नवंबर में सरकार के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+