भारत-नेपाल सीमा सील की गई

नेपाल सरकार ने चुनाव के दौरान सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार सुबह 10 बजे भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया।
नेपाली गृह मंत्रालय के मुताबिक तीन दिनों तक सीमा के आरपार लोगों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।
मंत्रालय के अनुसार चुनावों में बाधा पैदा करने के मकसद से आतंकवादी समूहों द्वारा दी जा रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
साथ ही चुनावों के विरोध में चार आतंकवादी समूहों द्वारा मंगलवार से शुरू किए गए अनिश्चितकालीन बंद के मद्देनजर सरकार ने तराई के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
गौरतलब है कि सोमवार को भी काठमांडू सहित चार जिलों में विस्फोट हुए थे। इनमें से दो विस्फोटों की जिम्मेवारी तो जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा ने ली थी।


Click it and Unblock the Notifications