मुलायम ने की सम्मान की रक्षा की अपील

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्मान का वास्ता देकर आजमगढ़ में मतदाताओं से अपने सम्मान की रक्षा करने की अपील की है जबकि उनके साथ मौजूद फायर ब्रांड नेता मोहम्मद आजम खां ने चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके ऊपर 54 मुकदमें लाद दिए हैं और अगर मुख्यमंत्री मायावती में हिम्मत है तो वह उन्हें जेल भेजें।

आजमगढ़ के फूलपुर विधानसभ क्षेत्र के माहुल कस्बे में सपा प्रत्याशी बलराम यादव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने जजबाती होते हुए कहा कि आजमगढ़ की पहचान उनसे है और उनकी सरकार के समय यहां विकास की तमाम योजनाएं लायी गयीं। सपा प्रत्याती की पीठ ठोंकते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके साथ रहे हैं और अगर उनसे कोई भूल हुयी हो तो उन्हें माफ कर दिया जाए।

सपा प्रमुख ने मायावती सरकार पर करारे हमले किए और कहा कि उन्होंने 17 अति पिछड़ी जातियों को जान बूझ कर बेवकूफ बनाया है जबकि उनकी सरकार ने इनको अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिया था। मायावती ने मामले को लटकाने के उद्देश्य से इसे केंद्र को संदर्भित किया है। मुलायम ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी पर भी हमले किए।

मुलायम सिंह के साथ भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी थे। इसे पार्टी का राजभर बिरादरी पर खासा असर है और इसने मौजूदा चुनाव में सपा को समर्थन दिया है। मुलायम ने कहा कि अब ओमप्रकाश राजभर की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गयी है इसलिए हर हाल में जीतना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+