त्रिनिदाद के पूर्व प्रधानमंत्री वासुदेव संसद से निलंबित
पोर्ट ऑफ स्पेन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री वासुदेव पांडे को इस साल के अंत तक चलने वाली संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।
पोर्ट ऑफ स्पेन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री वासुदेव पांडे को इस साल के अंत तक चलने वाली संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।
त्रिनिदाद के 'हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव' में दो हफ्ते पहले पांडे लेपटॉप लेकर प्रवेश कर गए थे। उनके इस कदम का स्पीकर ने विरोध किया। पांडे ने स्पीकर बैरी सिनानन की आज्ञा की अवेहलना की।
स्पीकर द्वारा सत्र के दौरान लेपटॉप के प्रयोग करने पर मनाही करने के बाद भी पांडे ने लेपटॉप का प्रयोग किया। उनके इस कदम के बाद ही स्पीकर ने उन्हें संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोक दिया।
पांडे ने कहा कि स्पीकर के इस कदम के विरोध में उनकी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (यूएनसी) पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।
गौरतलब है कि पांडे को दूसरी बार इस प्राकर की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मई 2005 में आपराधिक और संपत्ति मामलों के कारण उनका संसदीय सीट रिक्त घोषित कर दिया गया था।
पांडे नवंबर 2005 में त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भारतीय मूल के नागरिक थे। गौरतलब है कि त्रिनिदाद में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अधिक है। कुल आबादी मे इनका हिस्सा 40 फीसदी के करीब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications