देश में रबर का उत्पादन घटा
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 8.25 लाख टन प्राकृतिक रबर का उत्पादन किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में यह 3.3 फीसदी कम है जबकि समान अवधि के दौरान कुल 87 हजार टन रबर का आयात किया गया। वर्ष 2006-07 के दौरान कुल 51 हजार टन रबर का आयात किया गया था।
रबर बोर्ड से जारी आंकड़ों के अनुसार देश के रबर प्रमुख उत्पादक क्षेत्र केरल के दक्षिणी क्षेत्रों में चिकनगुनिया फैलने की वजह से रबर के कुल उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए कुल 8 लाख 75 हजार टन प्राकृतिक रबर उत्पादन का अनुमान लगाया है।
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि के दौरान रबर की घरेलू खपत में भी गिरावट दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2007-08 के दौरान रबर की कुल खपत 6 लाख 80 हजार रही। वर्ष 2006-07 के दौरान रबर की घरेलू खपत 8 लाख 20 हजार 305 टन रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications