हरियाणा में सरस्वती नदी की खोज में जुटेंगे वैज्ञानिक

चंडीगढ़, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने दिनोंदिन बढ़ती पेयजल की समस्या के मद्देनजर एक बार फिर से सरस्वती नदी की खोज के लिए विशेष परियोजना तैयार की है।

राज्य के सिंचाई मंत्री अजय सिंह यादव ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में इस आशय की घोषणा की।

इस परियोजना के तहत जून में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के वैज्ञानिक कैथल जिले के कालायत इलाके में नदी की खोज का कार्य प्रारंभ करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सेंटर, केन्द्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता भी इस परियोजना में शामिल होंगे।

यादव ने बताया कि इस विशेष परियोजना में प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

सरकार ने इस जल परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि ऐतिहासिक प्रमाणों और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि प्राचीन हिंदू मान्यताओं के अनुसार सरस्वती नदी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बहती है। उत्तर प्रदेश के इलाहबाद शहर में इस नदी का गंगा व यमुना नदी के साथ संगम होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+