टेक्सास में बनी विश्व की सबसे ताकतवर 'लेजर'
न्यूयार्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। टेक्सास विश्वविद्यालय ने विश्व की सबसे ताकतवर लेजर बनाई है जो कि सूर्य से भी अधिक रोशनी प्रदान करेगा।
इससे जो बिजली उत्पन्न होगी वह अमेरिका के सभी विद्युत संयंत्रों से उत्पन्न होने वाली कुल विद्युत ऊर्जा से 2000 गुना अधिक होगी।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस लेजर को 'टेक्सास पेटावाट लेजर' का नाम दिया गया है। इससे विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं को इस बारें में जानने का अवसर मिलेगा कि कैसे सूर्य से भी अधिक तापमान पर गैसों का निर्माण होता है और वातावरण के भीषण दबाव में भी कैसे ठोस पदार्थ बचे रहते हैं
शोधकर्ता टोड डिटमायर ने कहा, "हम प्रयोगशाला में छोटे -छोटे प्रयोगों के माध्यम से आकाश में होने वाली बड़ी-बड़ी घटनाओं को जान सकते हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे हम गणितीय समीकरणों के माध्यम से घटनाओं का आंकलन करते हैं।"
टेक्सास पेटावाट लेजर से उत्पन्न होने वाली भारी ऊर्जा शोधकर्ताओं को नियंत्रित तरीके से विद्युत उत्पादन के नए तरीकों को खोजने में मदद करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications