जलवायु परिवर्तन से हुआ विशालयकाय हाथियों का अंत
सिडनी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव केवल मौजूदा समय में ही लोगों को नहीं झेलने पड़ रहे हैं। इस कारण प्राचीन काल में पाए जाने वाले विशालकाय हाथी और जंगली भैसों की प्रजातियों का भी अंत हो चुका है।
वैज्ञानिकों ने इन जानवरों के डीएनए टेस्ट के अध्ययन के हवाले से उक्त तथ्य का खुलासा किया है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक 11,00 वर्ष पूर्व उत्तरी गोलार्ध में पाए जाने वाले इन जानवरों की प्रजातियां भी जलवायु परिवर्तन की मार से नहीं बच सकी।
अध्ययनकर्ता आलेन कूपर के मुताबिक मानव द्वारा शिकार करने से इन जानवरों की प्रजातियों के अंत पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञान पत्रिका 'साइंस डेली' में लिखा है, " जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का पता लगाने के लिए इस वैज्ञानिक ने इन मृत पशुओं की हड्डियों, दांत इत्यादि का गहनता से अध्ययन किया था।" कूपर ने मंगलवार को एडीलेड विश्वविद्यालय में इस रिपोर्ट को पेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications