आतंकी संदेह के कारण बैंकाक में उतारा गया विमान

बैंकाक, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एक सस्ती उड्डयन कंपनी के विमान में एक यात्री की संदेहास्पद गतिविधि के कारण आपात स्थिति में बैंकाक के 'डॉन मेंग' हवाई अड्डे पर इस विमान को उतारना पड़ा।

'जीएमजी एयरलाइंस' का विमान कुआलालंपुर से ढाका की ओर उड़ान भर रहा था। थाईलैंड हवाई अड्डा प्रशासन के प्रमुख एयर मार्शल चाना उसाथापॉम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 25 वर्षीय हारुन रशीद हसन अली नामक एक बांग्लादेशी यात्री फल काटने वाले छुरे से संदेहास्पद हरकतें कर रहा था।

इसके बाद चालक दल के सदस्यों के अनुरोध पर विमान को आज सुबह 'डॉन मेंग' हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।

बताया जाता है कि हारुन पिछले तीन महीने से मलेशिया में बतौर श्रमिक काम कर रहा था। लेकिन अपने साथियों के साथ झगड़ा करने के कारण उसकी नौकरी छूट गई थी।

'जीएमजी एयरलाइंस' का विमान दोपहर बाद बैंकाक से रवाना हो गया। चाना ने कहा कि हारुन को आज रात दूसरे विमान से ढाका भेज दिया जाएगा।

चाना ने बताया कि पहले पायलटों ने विमान को 'सुवर्णभूमि' हवाई अड्डे पर उतारे जाने के लिए कहा लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान को डॉन मेंग हवाई अड्डे पर उतारा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+