पौधों को खारे पानी से बचाता है एक काबरेहाइड्रेट
न्यूयार्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आखिरकार खारे पानी में कोई पौधा कैसे पनप सकता है या फिर मुरझा सकता है? इस रहस्य की हकीकत को वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है।
वैज्ञानिकों के इस नए अध्ययन ने खारे पानी से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि की नई उम्मीद कायम की है।
अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने एराबिडोप्सिज प्रजाति के पौधे में एक विशेष तंत्र के माध्यम से इस बारे में पता लगाया ।
वैज्ञानिकों को ज्ञात हुआ है कि इस प्रजाति के पौधों में 'एन-ग्लाइकेन' नामक जटिल काबरेहाइड्रेट पाया जाता है, जो कि इनमें व्याप्त प्रोटीन से संबद्ध होता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार संभवत: यह काबरेहाइड्रेट ही पौधों को खारे पानी से बचाने या नष्ट करने के लिए जिम्मेवार होता है।
इस अध्ययन से जुड़े अमेरिकी वैज्ञानिक हिसाशी कोइवा ने बताया कि नए अध्ययन ने इस काबरेहाइड्रेट से जुड़ी पुरानी अवराधना को गलत ठहराया है।
पुरानी अवधारना के तहत इस काबरेहाइड्रेट को पौधों के लिए मददगार नहीं माना जाता था।
ताजा अध्ययन के नतीजों को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के ताजा अंक में प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications