अपरिपक्व जुड़वां बालक ज्यादा रहते हैं बीमार
लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। क्या आपको पता है कि समय से पूर्व पैदा होने वाले अर्थात अपरिपक्व जुड़वां बालक अपेक्षाकृत अधिक बीमार रहते हैं। वहीं दूसरी ओर बालिकाओं के बीमार होने की संभावना अपेक्षाकृत कम होती है।
इजरायल स्वास्थ्य विभाग के अधीन 'इजरायल नियोनेटल नेटवर्क' द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों के हवाले से तेल अवीव विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस तथ्य की पुष्टि की है।
इजरायल नियोनेटल नेटवर्क ने वर्ष 1995 से वर्ष 2003 के बीच पैदा होने वाले 8,858 अपरिपक्व जुड़वां बच्चों पर एक अध्ययन किया था।
वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के नतीजों के आधार पर बताया कि जुड़वां लड़कियों की अपेक्षा समय से पूर्व पैदा होने वाले जुड़वां बालकों में फेफड़ों, श्वास संबंधी इत्यादि रोग होने की संभावना अधिक होती है।
विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ता ब्रायन रिचमैन कहते हैं कि गर्भाशय में ही जुड़वां बच्चों की बीमारियों के बारे में पता चल जाता है।
रिचमैन यह भी बताते हैं कि जुड़वां पैदा होने वाले भाई-बहन (एक-एक) संभवत: ज्यादा सेहतमंद होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications