नेपाल के युवा नहीं चाहते राजशाही: देवयानी

Devyani Rana
लंदन 7 अप्रैल: राजकुमारी देवयानी राणा ने कहा है कि नेपाल के युवा राजशाही को अधिक समय समय तक बरदाश्त करना नहीं चाहते हैं।

देवयानी राणा से जुड़े एक प्रेम प्रकरण को ही सात वर्ष पूर्व नेपाल के राजपरिवार के सामूहिक नरसंहार के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

देवयानी इस समय नेपाल में अपने पिता की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। देवयानी ने 'संडे टाईम्स के साथ साक्षात्कार में कई मुद्दों पर खुलकर बात की लेकिन अपने व्यक्तिगत जीवन और राजपरिवार हत्याकांड के विषय पर बोलने से इंकार कर दिया।

दिवंगत नेपाल नरेश बीरेन्द्र को उन्होंने खुशमिजाज व्यक्ति बताया और कहा कि मौजूदा नरेश लोगों से दूरी बनाए रहते हैं।

भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ में काम करने वाली 36 वर्षीया देवयानी अब विााहित हैं। उन्होंने कहा वह महारानी बनकर खुश नहीं होती, "क्योंकि इससे मुझे काफी बंधनों में रहना होता जो मुझसे नहीं हो सकता है। "

देवयानी ने कहा कि उनकी कोई राजनैतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। लेकिन उनकी योजना अगले वर्ष संयुक्त राष्ट्र की नौकरी छोड़ने की है। वह अब मां बनना चाहती हैं। संयुक्त राष्ट्र में प्राप्त अपने अनुभवों का उपयोग वह नेपाल की भलाई के लिए करना चाहती हैं।

देवयानी का कहना है कि ग्रामीण संविधान सभा से अधिक बिजली, पानी , सड़क और स्कूल के बारे सोचते हैं।

उन्होंने कहा, "नेपाल एक सुंदर देश है और हमें इसके लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। लेकिन देश का भला जनता ही कर सकती है, सब कुछ राजनेताओं पर नहीं छोड़ा जा सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+