पाक में भूस्खलन, 6 छात्र मृत

वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी है कि दुर्घटना उत्तर पश्चिम सीमावर्ती प्रांत के मनसेहरा जिले में शनिवार रात को हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांत के अधिकारी मुनीर आजम के हवाले से जानकारी दी है कि शनिवार रात स्थानीय स्कूल के कुछ युवा छात्र पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। वे लोग तूफान में फंस गए और पहाड़ पर से गिर रहे पत्थरों में दब गए।
हालांकि स्थानीय लोगों ने छात्रों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक छह छात्रों की मौत हो चुकी थी। आजम ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य चार लोगों को चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications