गांगुली सिडनी ओपेन में संयुक्त रूप से प्रथम

नई दिल्ली, 7 अप्रैलः राष्ट्रीय शतरंज चैंम्पियन सूर्यशेखर गांगुली ने सिडनी ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिडनी में ही संपन्न डोएबर्ल कप में गांगुली को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
सूर्यशेखर गांगुली पिछले पांच वर्ष से लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत रहे हैं। सिडनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियागिता में गांगुली ने अंतिम दौर में गेगुनास्विली के साथ मुकाबला बराबर खेलकर 7 अंक अर्जित किए।
सिंगापुर के ग्रैंडमास्टर झोंग झेंग, ब्रिटेन के ग्रैंडमास्टर गेविन जोंस और आस्ट्रलिया के जोंग युआन झो के भी बराबर अंक थे।


Click it and Unblock the Notifications