इलाहाबाद में वरिष्ठ पत्रकार लापता

जानकारी के अनुसार एक हिंदी दैनिक के सिविल लाइंस कार्यालय से 48 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार रामेंद्र कुशवाहा शनिवार देर रात से लापता हैं। इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीके सिंह ने बताया कि रामेंद्र को रात 12.55 बजे ऑफिस में एक फोन आया। जिसके बाद 1.15 बजे वह नीचे गए और वापस लौट कर नहीं आये। उनकी चाबी लगी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी पाई गई और उनका मोबाइल लागातार स्विच ऑफ है।
सरल प्रवृत्ति के पत्रकार रामेंद्र कुशवाहा इस समय इलाहाबाद प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भी थे।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और जांच आगे नहीं बढ़ा पाई है।


Click it and Unblock the Notifications