सिमी ने अपना नाम बदला

भोपाल, 7 अप्रैलः प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट्स ऑफ इंडिया (सिमी) ने अपना नाम बदलकर स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट (सिम) रख लिया है। इसकी पुष्टि राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक डी. के. आर्या ने की।
आर्या ने आईएएनएस को बताया कि राजगढ़ के नरसिंहगढ़ तहसील में रविवार सुबह सिमी के तीन कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तार के दौरान इस तथ्य का पता चला।
सूत्रों को कहना है कि सिमी अब अपनी गतिविधियां भारत से बाहर भी चलाने की योजना बना रही है इसी कारण इसने नाम में बदलाव किया है।


Click it and Unblock the Notifications